बिहार विधवा पेंशन योजना 2024: ऑनलाइन अप्लाई और ऑफलाइन आवेदन, उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज। 

Bihar Vidhva Pension Yojana: बिहार सरकार द्वारा चलाई जाने वाली परियोजना के तहत राज्य की (BPL) विधवा महिलाओं के पति 60 वर्ष से पहले मृत्यु हो चुकी है, तो बिहार सरकार उन्हें हर महीने ₹500 की आर्थिक पेंशन सहायता प्रदान करेगी, इस योजना के तहत मिलने वाले राशि विधवा महिला के आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और उन्हें सम्मानजनक जीवन यापन में सहायता करने के लिए बनाई गई है। 

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। और जानना चाहते हैं, इसमें दस्तावेज क्या लगेंगे तो अंत तक पढ़े;

 Bihar Vidhva Pension Yojana

जैसे कि आप सभी जानते हैं। पति की मृत्यु हो जाने के बाद पत्नी के पास सहारा नहीं होता है। जिसके कारण विधान महिला के जीवन यापन में बहुत सी कठिनाइयां और असमानता देखी जाती है, इसी को मते नजर रखते हुए बिहार सरकार ने विधवा महिलाओं के लिए यह योजना चालू की है। इस योजना में पति  की मृत्यु 60 वर्ष से पहले हो जाती है, तो पत्नी को सरकार हर महीने ₹500 की आर्थिक पेंशन सहायता प्रदान करेगी। 

बिहार विधवा पेंशन योजना के पात्रता  

  • योजना का लाभ उठाने के लिए महिला को बिहार की स्थाई निवासी होनी चाहिए। 
  • महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
  • महिला गरीब परिवार एवं बीपीएल परिवार से होनी चाहिए
  • महिला के पास कोई भी सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए अन्यथा इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
  • महिला के पास मृत्यु प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • योजना का लाभ उठाने के लिए महिला के पास आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र दोनों होना चाहिए। 

 Bihar Vidhva Pension Yojana का उद्देश्य

बिहार विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य उन विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन कर रही हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार विधवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करती है।

Read more:-

बिहार विधवा पेंशन योजना 2024 के फायदे

  • विधवा महिला को हर महीने ₹500 की पेंशन से आर्थिक सहायता प्रदान करना है
  • यह योजना विधवाओं को अकेलापन और असुरक्षा की भावना से मुक्त करती है।
  • आर्थिक मदद से महिलाएं अपनी और बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दे सकती हैं, जिससे परिवार का भविष्य उज्ज्वल होता है।
  • योजना से यह अहसास होता है कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है।

आवश्यक दस्तावेज बिहार विधवा पेंशन योजना 2024 के लिए

  •  आधार कार्ड
  •  निवास प्रमाण पत्र
  •  पति की मृत्यु सर्टिफिकेट
  • 3 पासपोर्ट साइज फोटो
  •  राशन कार्ड
  •  वोटर आईडी
  •  आय प्रमाण पत्र
  •  बैंक अकाउंट
  •  मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड एवं बैंक से लिंक हुआ
  •  आदि

Read more:-

बिहार विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विकसित करें। 
  • अब आपके सामने एक नया पृष्ठ खुलेगा। 
  •  अब आप ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  •  अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा। 
  •  एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे गए जानकारी को ध्यानपूर्वक सही भरें। 
  •  आप सभी दस्तावेज को अटैच कर कर सबमिट बटन पर क्लिक करना है। 
  •  अब आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो गया है। 
  •  आपके पृष्ठ पर एक रिसीविंग डाउनलोड कर ले या उसे स्क्रीनशॉट लेकर रख ले। 
  •  इस प्रकार आपका आवेदन सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएगा। 

Bihar Vidhva Pension Yojana 2024 मे ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • अगर आप इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको इसका आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 
  • फॉर्म डाउनलोड हो जाने के बाद मानी गई आवेदन फार्म में सारी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही भरना है। 
  • इसके बाद सभी डॉक्यूमेंट को अटैच करके इसे  समाज कल्याण विभाग में जमा करवा देना है। 
  • इस प्रकार आप इस योजना में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

निष्कर्ष:   आशा करता हूं, दोस्तों यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में हमने आपको बिहार विधवा पेंशन योजना 2024 के बारे में संपूर्ण जानकारी बताई है। अगर यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद तो अपने दोस्तों के पास अवश्य साझा करें।। 

धन्यवाद।। 

Leave a Comment