Bihar Talab Nirman Yojana 2024: क्या आप भी बिहार के निवासी हैं और चाहते हैं मछली पालन करना तो बिहार सरकार राज्य के लोगों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, जो मत्स्य पालन के माध्यम से रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा संचालित इस योजना का नाम “बिहार तालाब निर्माण योजना” है। इस योजना के तहत, राज्य के किसानों को तालाब निर्माण के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिससे वे मछली पालन कर सकें। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
यदि आप बिहार के किसान हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको “बिहार तालाब निर्माण योजना 2024” से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।
Bihar Talab Nirman Yojana 2024
जैसे, कि आप सभी जानते हैं। बिहार सरकार ने राज्य कि किसनो की आय में वृद्धि करने के लिए मछली पालन को बढ़ावा देने हेतु बिहार तालाब निर्माण योजना की शुरूआत किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों और मत्स्य पालन करने वाले उम्मीदवारों को धनराशि प्रदान की जाएगी पशु और मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा इस योजना का संचालित किया गया है। बिहार सरकार द्वारा इस योजना मे तालाब निर्माण करने के लिए 16 लाख 70 हजार एकड़ 80% अनुदान दिया जाएगा। जिससे लाभार्थी के पास स्वयं की भूमि या लीज और भूमि होना चाहती। आवश्यक है! बिहार तालाब निर्माण योजना के अंतर्गत 20 मार्च 2023 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कर सकते हैं!
Read more:-
बिहार तालाब निर्माण योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा बिहार तालाब निर्माण योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के उन सभी जिलों में जहां पर पठारी इलाके हैं, वहां पर तालाब निर्माण और संबद्ध इकाइयों की स्थापना कर मछली पालन को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को सरकार द्वारा मत्स्य पालन के लिए तालाब निर्माण हेतु अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। राज्य के जो भी इच्छुक किसान मत्स्य पालन कर रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बिहार तालाब निर्माण योजना का पात्रता
- आवेदन करने वाला किसान बिहार का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास तालाब निर्माण के लिए स्वयं की भूमि या भूमि का लीज़ पर होना आवश्यक है।
- आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए।
- योजना में भाग लेने के लिए आवेदक को एक वास्तविक किसान होना चाहिए।
- इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मत्स्य कृषक ही पात्र हैं।
Read more:-
बिहार तालाब निर्माण योजना के लाभ और विशेषताएं
बिहार तालाब निर्माण योजना की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा की गई है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मत्स्यकारों को तालाब निर्माण के लिए सरकार द्वारा 16.70 लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया जाएगा। बिहार सरकार इस योजना के तहत एकड़ के आधार पर लाभ प्रदान करेगी। राज्य के पठारी बाहुल्य जिलों में तालाब निर्माण और संबद्ध सहायक इकाइयों की स्थापना कर मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। यह योजना पैकेज इकाई की लागत 16.70 लाख रुपए प्रति एकड़ है। इस योजना में पैकेज इकाई में विभिन्न 5 अंश शामिल होंगे, जिसमें एक अंश का आकार अधिकतम 1 एकड़ और न्यूनतम 0.5 एकड़ का होगा। एकड़ क्षेत्र में तालाब का निर्माण, सोलर पंप सेट, ट्यूबवेल, उन्नत इनपुट, और तालाब पर शेड की स्थापना की जा सकेगी। दक्षिणी बिहार के पठारी बाहुल्य जिलों में जैसे कि बांका, गया, औरंगाबाद, कैमूर, जमुई, नवादा, मुंगेर और रोहतास में तालाब निर्माण किया जाएगा। इस योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। राज्य सरकार द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
बिहार तालाब निर्माण योजना 2024 का महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- बैंक खाता विवरण
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- शैक्षणिक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक का भू स्वामित्व प्रमाण पत्र
- इत्यादि जो आवश्यक हो !
बिहार तालाब निर्माण हेतु लाभार्थियों का चयन प्रक्रिया
- बिहार तालाब निर्माण योजना भूमि के मालिकों को लाभ प्रदान करने के लिए तैयार की गई है।
- लाभार्थियों को भूस्वामी प्रमाण पत्र या अघतन मालगुजारी रसीद की आवश्यकता है।
- जुड़िशल स्टाम्प के साथ 9 वर्ष का इकरारनामा होना आवश्यक है।
- उप मत्स्य निर्देशक द्वारा अध्यक्षित कमेटी द्वारा योजना के लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
बिहार तालाब निर्माण योजना 2024 में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सर्वप्रथम ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट fisheries.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब आपके सामने एक पृष्ठ खुलेगा।
- होम पेज पर मत्स्य योजनाओं हेतु आवेदन टैब पर क्लिक करके मत्स्य योजनाओं में आवेदन हेतु पंजीकरण करें वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुलेगा।
- अब फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- जैसे व्यक्तिगत विवरण, स्थाई पता, बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको ओटीपी भेजें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके पंजीकरण नंबर पर ओटीपी जाएगा ओट लेकर फार्म के बॉक्स में फ्लिप कर दें।
- अब Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आप आसानी से बिहार तालाब निर्माण योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार तालाब निर्माण योजना में लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर Login की ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जैसे आप क्लिक करेंगे आपके सामने लोगिन करने का इंटरफेस खुल जाएगा।
- अब आप इस पेज पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर किसी एक को दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको एक पासवर्ड दर्द करना है।
- अब आप Login के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आपका Login करने की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
निष्कर्ष: आशा करता हूं, आज के आर्टिकल में आप जाने होंगे बिहार तालाब निर्माण योजना में हम ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको कोई भी जानकारी प्रदान हुई है, तो अपने दोस्तों के पास इसे अवश्य साझा करें।। धन्यवाद।।