UP Kishori Balika Yojana 2024: 25 दिनों तक मिलेंगे शुद्ध और पोषण आहार, करें आवेदन।

UP Kishori Balika Yojana 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना चालू की है। जिसका नाम ‘यूपी किशोरी बालिका योजना’ है। इस योजना के माध्यम से 11 से 14 वर्ष के बालिकाओं को हर महीने 25 दिनों तक शुद्ध और पोषण से भरपूर आहार प्रदान किया जाएगा। अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा क्योंकि हमने इस आर्टिकल में आपको आवेदन प्रक्रिया से लेकर पात्रता, उद्देश्य, फायदे के बारे में संपूर्ण जानकारी दी हुई है।  

Read more:-

UP Kishori Balika Yojana 2024

उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘यूपी किशोरी बालिका योजना 2024’ की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य 11 से 14 वर्ष की बालिकाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना है। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें पोषण आहार प्रदान किया जाएगा, ताकि उनका समग्र विकास हो सके। हर महीने की 8 तारीख को राज्य की आंगनबाड़ियों में ‘किशोरी दिवस’ मनाया जाएगा, जो महिलाओं के सम्मान और उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए समर्पित होगा। 08 मार्च 2019 को पहला ‘किशोरी दिवस’ मनाया गया था। इस दिन बालिकाओं को पोषण आहार प्रदान किया गया, ताकि वे स्वस्थ और कुपोषण मुक्त जीवन जी सकें।

यूपी किशोरी बालिका योजना 2024 का उद्देश्य

  • बालिकाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा ताकि वे नियमित रूप से स्कूल जाएं और अपनी पढ़ाई पूरी करें।
  • 11 से 14 वर्ष के बालिकाओं को हर महीने 25 दिनों तक शुद्ध और पोषण से भरपूर आहार प्रदान किया जाएगा।
  • कुपोषण को दूर कर, बालिकाओं को स्वस्थ और सशक्त बनाना।
  • हर महीने की 8 तारीख को आंगनबाड़ियों में ‘किशोरी दिवस’ मनाया जाएगा, जो बालिकाओं के सम्मान और उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए समर्पित होगा।
  • बालिकाओं को समाज में अपनी पहचान बनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Read more:-

किशोरी यूपी बालिका योजना 2024 के पात्रता 

  • आवेदक करने वाली बालिका उत्तर प्रदेश के निवासी होनी चाहिए। 
  • बालिका को स्कूल में नामांकित होना आवश्यक है।
  • आवेदन करने वाली बालिका का उम्र 11 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के बीच होना चाहिए। 
  • परिवार की वार्षिक आय एक निश्चित सीमा से कम होनी चाहिए, जो सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार निर्धारित होगी।
  • उत्तर प्रदेश की सभी किशोरी बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। 
  • योजना के तहत मिलने वाले पोषण आहार से परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

किशोरी यूपी बालिका योजना 2024 के फायदे

  • योजना बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करती है और उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
  • योजना द्वारा बालिकाओं को आवश्यक पोषण आहार प्रदान किया जाता है, जिससे उनका स्वास्थ्य सुधारता है और कुपोषण की समस्या से बचाव होता है।
  • योजना से बालिकाओं को समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है और उनकी आत्मनिर्भरता में सहायता प्रदान की जाती है।
  • हर महीने की 8 तारीख को ‘किशोरी दिवस’ का आयोजन किया जाता है, जिससे बालिकाओं के सम्मान और स्वास्थ्य की देखभाल में विशेष महत्व दिया जाता है।
  • योजना से बालिकाओं के शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व को समझाने में मदद मिलती है और समाज में इस दिशा में जागरूकता फैलाई जाती है।

यूपी किशोरी बालिका योजना में शामिल जिलों की सूची निम्नलिखित है!

  • लखनऊ
  • आगरा
  • वाराणसी
  • मेरठ
  • अलीगढ़
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • फ़ैज़ाबाद
  • बरेली
  • अयोध्या

महत्वपूर्ण दस्तावेज यूपी  किशोरी बालिका योजना 2024 के लिए

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण-पत्र
  • उम्र प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बालिका की उम्र से संबंधित दस्तावेज़ (जैसे उपचार की प्रतिवेदन या अन्य संबंधित दस्तावेज़)
  • आवेदन पत्र और इसकी प्रतियां
  • पिता/पति की आय का प्रमाण

Read more:-

यूपी किशोरी बालिका योजना 2024 मे आवदेन प्रक्रिया

सबसे पहले, बालिका को अपने विद्यालय में जाकर ‘किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना’ का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। इसके बाद, उसे इस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी भरकर दर्ज करना होगा। इस आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों को भी संलग्न करना होगा। इसके बाद, बालिका को यह फॉर्म अपने स्कूल में ही जमा करना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद सम्बंधित विभाग द्वारा इसका सत्यापन किया जाएगा। किशोरियों का आधार सत्यापन होने के बाद पूरक पोषण आधार एवं गौर पोषण सेवाओं का लाभ आपको दिया जाएग।

निष्कर्ष: आशा करता हूं, यह लेख आपको बेहद पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में हमने आपको यूपी किशोरी बालिका योजना 2024 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है।  अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों के पास भी इसे साझा करें।। धन्यवाद।। 

सारांश:  मित्रों ध्यान दे, यह आर्टिकल हमने सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य में लिखा है। अगर आपको यूपी किशोरी बालिका योजना 2024 के बारे में अधिक जानकारी लेना है, तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

Leave a Comment